मुजफ्फरपुर, जनवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अचला सप्तमी पर रविवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान सूर्य का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। बाबा चतुर्भुजनाथ मंदिर में अखिल भारतीय आदित्य परिषद के तत्वावधान में धार्मिक अनुष्ठान हुआ। इस दौरान श्रीगौरी गणेश पूजन, शांति कलश स्थापना, वरुण देवता पूजन, षोडशोपचार पूजन, काल भैरव पूजन, श्रीहनुमंत पूजन, शिव सपरिवार पूजन के साथ भगवान श्रीसूर्य नारायण का रुद्राभिषेक किया गया। परिषद के उपाध्यक्ष सूर्य नारायण मिश्रा व महंत नवल किशोर मिश्रा ने बताया कि आचार्य अखिलेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में 11 आचार्यों ने मुख्य यजमान अंकित कुमार मिश्रा एवं श्रुति कुमारी से पूजन संपन्न कराया। मंदिर के महंत नवल किशोर मिश्रा ने अचला सप्तमी के महत्व पर प्रकाश डाला। मौक...