नई दिल्ली, फरवरी 8 -- वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। लेकिन ज्योतिष और आध्यात्म में इसका खास महत्व होता है। ज्योतिष के मुताबिक ग्रहण शुभ नहीं माना जाता है। शास्‍त्रों की मानें, तो सूर्य ग्रहण के बाद घर की साफ-सफाई और शुद्धि को अनिवार्य होता है। माना जाता है कि ग्रहण के दौरान सूर्य से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिसका अशुभ प्रभाव घर पर पड़ता है। इसलिए घर का शुद्धि करण करना जरूरी है। साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लग रहा है। हालांकि इसका सूतक काल 12 घंटे पहले से प्रारंभ हो जाएगा। मान्यता है कि सूतक लगने के बाद पूजा पाठ और अन्‍य धार्मिक कार्य बंद कर दिए जाते हैं। वैसे 17 फरवरी को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका कोई प्रभाव भारत पर नहीं पड़ेगा। लेकिन मान्यता है कि जहां भी ग्रहण दिखाई...