नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- खुशी मुखर्जी अपने बोल्ड आउटफिट्स की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव पर उनका स्टेटमेंट सुर्खियों में हैं। एक इवेंट में खुशी ने दावा किया कि कई क्रिकेटर्स उनके पीछे पड़े हैं। सूर्य कुमार यादव पहले उनको बहुत मैसेज करते थे पर वह किसी से लिंकअप नहीं चाहतीं। खुशी इस स्टेटमेंट पर काफी ट्रोल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि खुशी अटेंशन पाने के लिए इस तरह के बयान दे रही हैं।सूर्य कुमार के लिए क्या बोलीं खुशी एक इवेंट में खुशी से पूछा गया कि उन्हें कौन से क्रिकेटर पसंद हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया, मैं क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहती। बहुत से क्रिकेटर्स मेरे पीछे पड़े हैं। वो क्रिकेटर कौन हैं, सूर्य कुमार यादव, वह मुझे बहुत मैसेज करते थे लेकिन अब हमारी ज्यादा बातचीत नहीं होती है। ...