औरंगाबाद, मार्च 31 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के उमंगेश्वरी सूर्य कुंड तालाब का पानी विषाक्त हो गया है, जिससे मछलियां मर रही हैं। इस तालाब में व्रती छठ के मौके पर अर्घ्य प्रदान करते हैं। चैती छठ सामने है। इधर मछलियों के मरने से यहां इतनी दुर्गंध फैल रही है कि व्रतियों का यहां अर्घ्य देना मुश्किल होगा। जानकारी के अनुसार मत्स्य पालक के द्वारा तालाब में मुर्गी बिट्स, लाही और रसायन डाला गया है जिससे पानी विषाक्त हो गया है। मछलियां मर गई हैं। काफी दुर्गंध फैल रही है। इससे लोगों में आक्रोश है। इस मामले से प्रशासन को अवगत कराया गया है। ग्रामीणों के हवाले से सामाजिक कार्यकर्ता राकेश सिंह का कहना है कि दो दिन बाद छठ पूजा है। तालाब का पानी विषाक्त होने और वातावरण प्रदूषित होने से व्रतियों को भारी परेशानी होगी। उन्होंने प्रशासन से तालाब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.