गोरखपुर, सितम्बर 17 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। इस वर्ष भी विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाई जाएगी। यह एक ऐसा पर्व है, जिसकी तिथि हर वर्ष स्थिर रहती है। पं. शरद चंद मिश्र ने बताया कि इस दिन सूर्य देव सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था। इस वर्ष भी सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश सायं 5 बजकर 20 मिनट पर होगा। इस दौरान कारखानों, वर्कशॉप्स, तकनीकी संस्थानों और शिल्प केंद्रों में लोग अपने औजारों और यंत्रों की पूजा कर भगवान विश्वकर्मा से उत्तम कार्य और समृद्धि की कामना करेंगे। उन्होंने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के प्रथम शिल्पी और देवताओं के स्थापत्य कला के देवता के रूप में पूजा जाता है। इन्होंने इंद्रपुरी, यमपुरी, वरुणपुरी, कुबेरपुरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.