नई दिल्ली, फरवरी 2 -- फरवरी का महीना ज्योतिष के लिहाज से खास होने जा रहा है। 6 फरवरी 2026 को एक दुर्लभ खगोलीय संयोग बन रहा है, जब सूर्य और शुक्र दोनों ग्रह एक ही दिन अपनी चाल बदलेंगे। ज्योतिष शास्त्र में इसे बेहद अहम माना जाता है, क्योंकि सूर्य और शुक्र दोनों का असर जीवन के अलग-अलग लेकिन अहम पहलुओं पर पड़ता है। इस दिन शुक्र ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करेंगे और धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य को ज्योतिष में तेज, आत्मबल, पिता, सरकारी पद और सम्मान का कारक ग्रह माना जाता है, जबकि शुक्र धन, सुख-सुविधा, वैभव, प्रेम और आकर्षण के कारक ग्रह हैं। जब ये दोनों ग्रह एक साथ अपनी स्थिति बदलते हैं, तो इसका असर कुछ राशियों के लिए खास तौर पर सकारात्मक माना जाता है। ज्योतिष जानकारों के मुताबिक, यह...