गिरडीह, सितम्बर 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि आदिवासी नेता सूर्या हांसदा का एनकाउंटर राज्य सरकार के इशारे पर करने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच सीबीआई से करने और नगड़ी के आदिवासी रैयत से रिम्स-2 हेतु जमीन छीनने की साजिश के विरोध में भाजपा ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय गिरिडीह में आक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के पूर्व भाजपाई सिहोडीह आम बागान मैदान में जमा हुए। यहां से भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व में झंडा बैनर के साथ राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और आक्रोश प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम मौजूद थे। यहां भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। कहा कि सूर्या हांसदा आदिवासी हितों की लड़ाई लड़ रहे थे, उन्हें फर्जी एनकाउंटर में मरवा दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.