रांची, सितम्बर 24 -- झारखंड हाई कोर्ट ने मंगलवार को सूर्या हांसदा की पत्नी सुशीला मुर्मू की याचिका पर सुनवाई की। सुशीला ने अपने पति की कथित तौर पर फर्जी मुठभेड़ में हुई मौत की स्वतंत्र जांच की मांग की है। सुशीला ने अपनी सास नीलमणि मुर्मू के साथ याचिका दायर कर यह आरोप लगाया है कि 11 अगस्त को देवघर में पुलिस ने सुनियोजित तरीके से फर्जी मुठभेड़ में सूर्या हांसदा की हत्या कर दी। इस मामले की अगली सुनवाई दशहरा की छुट्टियों के बाद होगी। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। सूर्या हांसदा कई विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार रहे थे और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। हांसदा को 10 अगस्त को देवघर के नवाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें छुपाए गए हथियारों की बरामदगी के लिए राहड़बड़िया पहाड़ियों की ओर ले जाया जा रहा था और तभी कथित मुठभेड़ में उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.