दुमका, फरवरी 22 -- जामा। प्रतिनिधि सूर्याहू पर्व के पावन अवसर पर जरमुंडी प्रखंड क्षेत्र के केसरी गांव स्थित सूर्य मंदिर में रविवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में देखी गईं। भक्तों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर एवं बकरे की बलि देकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता की कामना की। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मंदिर में प्रत्येक रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है, लेकिन कुछ विशेष रविवार और पर्व-त्योहार के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं की संख्या हजारों में पहुंच जाती है। सूर्याहू पर्व के कारण इस बार भीड़ सामान्य रविवार की अपेक्षा काफी अधिक रही। मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि मंदिर में अब तक सरकारी स्तर पर धर्मशाला, स्नानघर एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था नहीं हो पाई है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.