नैनीताल, जनवरी 8 -- भवाली, संवाददाता। सूर्यागांव क्षेत्र में वन विभाग के पेड़ों का कटान करने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने चीड़ के साथ बांज और सदाबहार प्रजाति के पेड़ों को काटने पर नाराजगी जताई। फायर लाइन के नाम पर सीमित क्षेत्र में ही पेड़ काटने चाहिए थे, पर इससे अधिक स्थानों पर कटान किया गया। ग्रामीणों का आरोप है, कि बिना पूर्व सूचना के गांव के आसपास कई पेड़ काट दिए, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान पंकज कुमार ने कहा कि ग्रामीणों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब फायर लाइन के लिए सीमित जगह निर्धारित थी तो अन्य स्थानों पर पेड़ क्यों काटे गए। वहीं, रेंजर विजय मेलकानी ने बताया कि जंगलों को आग से बचाने को फायर लाइन का निर्माण किया जा रहा है। कहा कि फायर लाइन के दायरे में जो पेड़...