बुलंदशहर, जून 8 -- बादलों की आवाजाही से गर्मी में मिलने वाली राहत के दिन अब खत्म हो गए हैं। अब दिन के साथ रात का तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। शनिवार को सुबह से गर्मी में लोगों का हाल-बेहाल रहा। उमसभरी गर्मी के चलते शरीर से पसीना नहीं रूका। दोपहर के समय चटक धूप ने लोगों को झुलसा दिया। पंखा-कूलर में भी राहत नहीं मिल सकी। अब मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी। एक सप्ताह बाद बादलों की आवाजाही हो सकती है। फिलहाल मौसम साफ रहेगा। तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही गर्मी का पारा भी चढ़ने लगा है। सूर्यदेव के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। बादलों की आवाजाही के बाद फिर से आसमान से आग बरसने लगी है। तपिश के चलते लोग झुलस रहे हैं। शनिवार को सुबह से गर्मी का प्रकोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.