नई दिल्ली, फरवरी 8 -- सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ 29 रनों से जीत दर्ज की। उन्होंने दबाव में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और चार सिक्स शामिल हैं। एक समय भारत का स्कोर छह विकेट पर 77 रन था लेकिन सूर्या ने डटकर मोर्चा संभाला। भारत ने 161/9 का स्कोर खड़ा किया और अमेरिका को 132/8 पर रोका। सूर्या ने नेत्रवलकर द्वारा डाले गए 20वें ओवर में तूफानी तेवर दिखाते हुए 21 रन बटोरे। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। दरअसल, सूर्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा बार 20 या उससे अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वह अभी तक सात बार यह कारनामा अंजाम दे चुके हैं।...