नई दिल्ली, फरवरी 7 -- भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकमार यादव ने शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ मुश्किल हालात में कमाल की बल्लेबाजी की। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 49 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और चार सिक्स शामिल हैं। सूर्या ने 36 गेंदों में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 25वां अर्धशतक पूरा किया था। वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। सूर्या ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। गंभीर फिलहाल टीम इंडिया के हेड कोच हैं। सूर्यकुमार के खाते में अभी टूर्नामेंट में 19 मैचों में 564 रन हैं। धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप में 33 मुकाबलों में 529 रन जुटाए। गंभीर ने 21 मैचों में 524 रन...