नई दिल्ली, फरवरी 4 -- भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और ऑलराउंडर शिवम दुबे अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में नजर आए थे, लेकिन अब जल्द वे रणजी ट्रॉफी खेलते नजर आएंगे। सूर्या और शिवम को हरियाणा के खिलाफ आठ फरवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी क्वॉर्टर फाइनल मैच के लिए मुंबई की 18 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे दोनों ही इंग्लैंड के खिलाफ हाल में समाप्त हुई पांच मैच की टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। इन दोनों ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में 42 बार के चैंपियन मुंबई की तरफ से एक-एक मैच खेला है। मुंबई ने मेघालय को पारी और 456 रन से हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, जम्मू कश्मीर एलीट ग्रुप ए से नॉकआउट चरण में जगह बनाने वाली दूसरी टीम थी। यह भी पढ़ें- संजीव गोयनका ने खरीद ली इंग्लै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.