नई दिल्ली, फरवरी 13 -- सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए मैच में नामीबिया को 93 रनों से रौंदा। भारत ने दिल्ली के मैदान पर 209/9 का विशाल स्कोर बनाया और नामीबिया को 116 रनों पर ढेर कर दिया। ईशान किशन (24 गेंदों में 61) और हार्दिक पांड्या (28 गेंदों में 52) ने तूफानी अर्धशतक ठोका लेकिन सूर्यकुमार का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 13 गेंदों में एक छक्के के जरिए महज 12 रन बटोरे। उन्हें बर्नार्ड शोल्ज ने 11वें ओवर में स्टंप आउट कराया। भारतीय कप्तान ओवर की पहली गेंद को लेग स्टंप के बाहर हटकर हवा में खेलना चाहते थे लेकिन विकेटकीपर जेन ग्रीन की तेजी को बीट नहीं कर पाए। सूर्यकुमार के क्रीज में बल्ला रखने से पहले ग्रीन ने गिल्लियां बिखेर दीं।सूर्यकुमार का स्टंप आउट शुभ संकेत सूर्यकुमार का स्टंप आउट होना टीम इंडिय...