गोरखपुर, नवम्बर 2 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। सूर्यकुण्ड धाम मंदिर सरोवर से मछलियों के मरने का सिलसिला चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सरोवर से निकाली मृत मछलियों में कुछ 10 से 15 किलोग्राम वजन की थी। बीते चार दिन में तकरीबन 03.50 क्विंटल मृत मछलियां निकाल कर दफनाई जा चुकी हैं। रविवार की सुबह 6 बजे के करीब सफाई मित्र सत्येन्द्र सहानी, अम्बिका सहानी, विजय कुमार, किशन, शनि ने 27 की संख्या में मछलियों को निकाला। इसके पूर्व शनिवार को 50 से अधिक, शुक्रवार को 36 और गुरुवार को 100 से अधिक संख्या में मछलियां मृत मिली थीं। लेकिन मछलियों के मरने की असल वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। पर्यावरणविद् गोविंद पाण्डेय ने दिए सुझाव पर्यावरणविद् गोविंद पाण्डेय ने अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र से शनिवार को उन्हें अपनी ओर से समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.