नई दिल्ली, जनवरी 5 -- ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने का विशेष महत्व होता है। ग्रहों की चाल बदलने का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आने वाले कुछ दिनों में मकर राशि में तीन ग्रह प्रवेश करने जा रहे हैं। 13 जनवरी को शुक्र मकर राशि में, 14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में और 17 जनवरी को बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र, सूर्य और बुध के मकर राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को जबरदस्त फायदा होगा। आइए जानते हैं, मकर राशि में सूर्य, बुध और शुक्र के प्रवेश से किन राशियों को होगा लाभ- वृषभ राशि- वृषभ वालों के लिए यह समय राहत और तरक्की दोनों लेकर आ रहा है। कामकाज में जो रुकावटें चल रही थीं, वे धीरे-धीरे हटने लगेंगी। बड़े लोग या सीनियर आपका साथ देंगे और आपकी मेहन...