अहमदाबाद, अगस्त 28 -- सूरत से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो विमान को तकनीकी खराबी के कारण अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा। विमान में 170 से ज्यादा यात्री सवार थे। अधिकारियों ने कहा कि हवा में कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण ऐसा करना पड़ा। यह इमरजेंसी लैंडिंग नहीं थी। विमानन कंपनी ने यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की। अधिकारियों ने बताया कि 170 से अधिक यात्रियों को लेकर सूरत से दुबई जा रहे इंडिगो के एक विमान को गुरुवार सुबह उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या आने के बाद अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर दिया गया। हवाईअड्डा अधिकारियों के अनुसार, उड़ान संख्या 6ई 1507 एयरबस ए320-271एन सुबह 9:45 बजे सूरत से रवाना हुई थी। उसे एहतियातन लगभग 11:40 बजे अहमदाबाद में लैंडिंग कराया गया। हवाईअड्डा के अधिकारी ने स्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.