प्रयागराज, मार्च 15 -- सूरज ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। शनिवार को जिले का तापमान इस सीजन का सबसे अधिक 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 13 मार्च को अधिकतम तापमान 36.3 और न्यूनतम 18.0 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार, अभी गर्मी दो-तीन और रहेगी उसके बाद हवा चलने का आसार है। इस बार सर्दियों में बारिश कम होने के कारण हवा में नमी नहीं है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की बार-बार सक्रियता से तापमान बढ़ रहा है। छह मार्च को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 10.1 डिग्री सेल्सियस था। इस तरह 10 दिनों में अधिकतम तापमान में 11.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में 9.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। यानी पिछले 10 दिनों से प्रतिदिन औसतन एक डिग्री सेल्सियस तापमान में वृद्धि ह...