प्रयागराज, अप्रैल 28 -- सूरज की तपिश और दिनोंदिन बढ़ते तापमान की दुश्वारियों से रविवार को लोगों को राहत मिली। पिछले एक सप्ताह से कड़ी धूप के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम ने करवट ली। रविवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में हुए बदलाव से 24 घंटे में अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अप्रैल को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रविवार को हवा चलने से गर्मी से लोगों को हल्की राहत मिली। दोपहर में शहर के कुछ स्थानों पर धूल भरी हवाएं भी चलती रहीं। शाम सात बजे के बाद मौसम खुशगवार हो गया। शाम को पार्कों में लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.