फतेहपुर, अप्रैल 8 -- फतेहपुर। अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। जिसकी वजह से धूप अब लोगों को बेहाल करने लगी है। सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। दोपहर में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। घर के अंदर भी लोगों को तपिश महसूस हो रही है। दोपहर में लू भी चल रही है। इससे लोगों को बेचैनी महसूस हो रही है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम 25 डिग्री सेल्यियस रिकार्ड किया गया। अप्रैल माह की शुरुआत में ही गर्मी का ये हाल है तो मई-जून का अंदाजा लगाया जा सकता है। इधर एक सप्ताह से दिन के साथ ही रात का भी तापमान बढ़ता जा रहा है। सुबह सात बजे ही धूप लोगों को चुभने लग रही है। दोपहर होते-होते धूप के तेवर क...