लखीसराय, नवम्बर 7 -- लखीसराय, कार्यालय संवाददाता। पहले चरण के विधानसभा चुनाव में गुरुवार को लखीसराय जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों लखीसराय (168) और सूर्यगढ़ा (167) में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। दिनभर चली मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में पूरी हुई। प्रशासनिक चौकसी और सुरक्षा बलों की सघन तैनाती के बीच मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। मतदाताओं की इस भागीदारी ने मतदान प्रतिशत को पिछले चुनाव की अपेक्षा आगे बढ़ाया है। मतदान का प्रतिशत सुबह से लेकर शाम के 8 बजे तक लगातार बढ़ता गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। हालांकि शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार थोड़ी धीमी रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आई। सुबह 9 बजे तक सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.