हाथरस, सितम्बर 13 -- हाथरस। सितंबर माह की शुरुआत के साथ लगातार बारिश ने दस्तक दी। अब उमसभरी गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल है। गर्मी से बचने के लिए लोग एसी कूलर का सहारा ले रहे हैं। वहीं रात में मौसम बदल रहा है। इस कारण बीमारियां दस्तक दे रही है। शुक्रवार को अधिकत्तम 33 व न्यून्नतम 27 डिग्री तापमान रहा। मौसम हर रोज बदल रहा है। कभी आसमान में बादल छा रहे हैं तो कभी तेज धूप निकल रही है। मौसम के बदलाव से आमजन हैरान हैं। शुक्रवार की सुबह लोग नींद से जागे तो आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। लोगों ने साोचा कि आज बारिश होगी, लेकिन पूरे दिन सूरज व बादलों में लुकाछिपी का खेल चला। पूरे दिन सूरज की तपिश ने आमजन को पसीने से तरबतर किया। गर्मी से बचने के लिए लोगों को एसी कूलर व पंखा का सहारा लेना पड़ा। जो लोग घरों से निकले वह पूरी तरह शरीर को ढंक कर न...