फरीदाबाद, दिसम्बर 15 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में इस बार छह की जगह आठ प्रवेश द्वार होंगे। पर्यटन निगम ने दो नए प्रवेश द्वार बनाने का फैसला किया है। दो नए प्रवेश द्वार बनने से पर्यटकों की आवाजाही सुगम होगी। इन प्रवेश द्वार को बनाने का काम भी शुरू हो गया है। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में छह प्रवेश द्वार है। साप्ताहिक अवकाश के दौरान अधिक संख्या में पर्यटक मेला देखने के लिए आते हैं। ऐसे में मेले के सभी गेटों पर पर्यटकों की भारी भीड़ हो जाती है। स्थिति काफी बिगड़ जाती है। पर्यटकों की लंबी कतार लग जाती है। इस बार पर्यटकों को मेला परिसर में प्रवेश करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रवेश द्वार की संख्या बढ़ाई जा रही है। बता दें कि अभी एक दिल्ली गेट, मीडिया सेंटर, वीआईपी गेट के अलावा अन्य तीन जगहों पर प्रवेश ...