फरीदाबाद, फरवरी 8 -- मेले में हुए हादसे में इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद अपनी जान गंवाकर दूसरों को जीवन दे गए । झूला गिरने दौरान उन्होंने जान की परवाह किए बिना लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। इसी बीच झूले का एक बड़ा हिस्सा उनके ऊपर आकर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी शहादत ने पूरे पुलिस विभाग और मेले में मौजूद लोगों को गमगीन कर दिया। डीजीपी अजय सिंघल ने घोषणा की है कि गदीश के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी। इसके अलावा अन्य विभागीय लाभ भी दिए जाएंगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय मेले में काफी भीड़ थी। झूले में तकनीकी खराबी आने के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को संभालने और लोगों को सुरक्षित दूरी पर ले जाने के लिए इंस्पेक्टर जगदीश तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को हटाने और घायलों की मदद कर...