फरीदाबाद, फरवरी 7 -- फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला टूटने की घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। सूरजकुंड मेले में शनिवार शाम को बिजली से चलने वाला एक बड़ा झूला टूट कर गिर गया। हादसे में घायल लोगों को बचाने के दौरान एक पुलिस निरीक्षक की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए। इस घटना से लगभग एक घंटे पहले मेला स्थल पर एक अन्य हादसे में एक गेट गिरने से बच्चा समेत 2 लोग घायल हो गए।रोज होती थी जांच, फिर भी हादसा झूले की रोज जांच होती थी, बावजूद हादसा हो गया। झूला शाम 6.15 के आसपास गिरा था। हादसे में बचाव के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।जांच के लिए कमेटी गठित हादसे की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। झूले की रोज ज...