फरीदाबाद, फरवरी 8 -- फरीदाबाद। मेले में निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार शाम छह बजे हास्य कलाकार अमित टंडन का महा स्टेज पर कार्यक्रम होना था, जिसे अंतिम समय पर रद्द कर दिया गया। वहीं, प्रसिद्ध गायक नवीन पुनिया का कार्यक्रम शाम पांच से छह बजे के बीच चल रहा था, लेकिन इसे भी बीच में ही रोक दिया गया। मंच से दर्शकों को कार्यक्रम रद्द होने की सूचना दी गई, जिसके बाद धीरे-धीरे भीड़ को नियंत्रित करते हुए कार्यक्रम स्थल खाली कराया गया। इसके अलावा मेले में रोजाना निकाला जाने वाला शाम का कार्निवल भी इस बार नहीं निकाला गया। मेला देखने आए पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय रहता है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इसे भी रोक दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय पूरी तरह एहतियातन लिया गया है और इसका उद्देश्य केवल लोगों की सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.