फरीदाबाद, फरवरी 1 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अरावली की वादियों में चल रहे अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होने से मेले की मुख्य एवं छोटी चौपाल गुलजार हो गई। थीम राज्य उत्तर प्रदेश और मेघालय के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से पर्यटकों का मन मोह लिया। दूसरे दिन मुख्य चौपाल पर हरियाणा के लोक कलाकारों ने अपने स्वरों से हरियाणवी तड़का लगाया। वहीं, पर्यटक बंचारी के ढोल व नगाड़ों को नृत्य करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा पर्यटक मेले में विभिन्न स्थानों पर बने सेल्फी पॉइंट्स पर फोटो खिंचवा रहे थे। मेले में एक ओर जहां शिल्पकार उत्पादों की ओर पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित लोक कलाकार भी पर्यटकों को अपने वाद्य यंत्रों की सुरीली धुनों पर थिरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.