फरीदाबाद, फरवरी 9 -- फरीदाबाद में सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला में शनिवार को झूला टूटने की घटना के बाद झूला जोन को लगातार तीसरे दिन भी बंद रखा गया है। मेला प्राधिकरण ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झूला जोन में स्थित खानपान और मनोरंजन के अन्य स्टॉलों को भी खोलने की अनुमति नहीं दी है। सावधानी के तौर पर बिजली विभाग ने झूला जोन का बिजली कनेक्शन भी काट दिया है, ताकि किसी तरह की और दुर्घटना न हो। अधिकारियों का कहना है कि जब तक सभी सुरक्षा जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक झूला जोन बंद ही रहेगा। यह भी पढ़ें- सूरजकुंड में जान गंवाने वाले जगदीश को शहीद का दर्जा, परिवार को सरकारी नौकरीघटना की जांच के लिए दो कमेटी गठित गौरतलब है कि सूरजकुंड मेला में झूला टूटने के दर्दनाक हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई थी, जबकि 12 लोग घायल हो गए थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.