फरीदाबाद, जनवरी 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में मरम्मत एवं निर्माण कार्य जोरों पर है। इस बार मेले में पर्यटकों को आवाजाही में परेशानी नहीं होगी। मेला परिसर के रास्तों को चौड़ करने का काम शुरू हो गया। इसके तहत इंटरलॉकिंग टाइल बिछाई जा रही है। वहीं, मेले का उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 31 जनवरी को उद्घाटन करेंगे। उपराष्ट्रपति कार्यालय से मेले के उद्घाटन की मंजूरी प्रदेश सरकार को मिल गई है। बता दें कि हर बार अंतरराष्ट्रीय मेले में 13 लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। शनिवार एवं परिवार को पर्यटकों की संख्या अत्यधिक होने से आवाजाही में परेशानी होती है। रास्ता कम होने से आवाजाही ठहर जाती है। इससे पर्यटकों को परेशानी होती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए रास्तों के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रही है। इंटर लॉकिंग टाइ...