फरीदाबाद, फरवरी 8 -- फरीदाबाद का सूरजकुंड मेला रविवार को भी तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। मेला में शनिवार को हुई झूला टूटने की घटना के बाद एहतियात के तौर पर झूला जोन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। फरीदाबाद के उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। झूला क्षेत्र में तकनीकी और सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि मेला के अन्य हिस्सों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, खान-पान स्टॉल और मनोरंजन गतिविधियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। पर्यटकों से बिना किसी चिंता के मेला का आनंद लेने की अपील की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है तथा संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- सूरजकुंड में जान गंवाने वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.