फरीदाबाद, जनवरी 7 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में आने वाले पर्यटक फास्टैग से भी पार्किंग शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए पर्यटन निगम ने टेंडर आमंत्रित किया है। पर्यटकों को पार्किंग शुल्क भुगतान के लिए इंतजार नहीं करना होगा। साथ ही जेब में नकद लेकर चलने की भी आवश्यकता नहीं होगी। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेला 31 जनवरी से आयोजित होगा। इसमें प्रति वर्ष दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के विभिन्न जिलों से 10 लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। पर्यटन निगम ने उनके पांच बड़ी पार्किंग बनाई हुई हैं। प्रत्येक पार्किंग में करीब ढाई हजार छोटे-बड़े वाहन खड़े करने की क्षमता है। शनिवार एवं रविवार को पर्यटकों की संख्या अधिक होती है। ऐसे में पार्किंग लोड बढ़ जाता है। नकद भुगतान और पर्ची काटकर ...