फरीदाबाद, फरवरी 8 -- हरियाणा के सुरजकुंड फेयरग्राउंड में हुए भयानक झूला हादसे में ऑन-ड्यूटी पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। जगदीश प्रसाद उस समय मेले में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे, जब विशाल झूला अचानक टूट कर जमीन पर गिर गया। इंस्पेक्टर जगदीश अगले महीने रिटायर होने वाले थे। हरियाणी डीजीपी ने अजय सिंघल ने कहा कि उन्हें शहीद का दर्जा दिया जाएगा। परिवार को एक करोड़ और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। साहस और वीरता के लिए उन्हें पहले भी 2019-20 में हरियाणा के राज्यपाल द्वारा पुलिस मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही फरीदाबाद पुलिस ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन कर लिया है। यह घटना सुरजकुंड फेयर में झूले से जुड़ा तीसरा हादसा है, जिससे आयोजकों की सुरक्षा नियमों और दावों पर सवाल उठ रहे हैं। य...