सीवान, अगस्त 18 -- सीवान, हिप्र। जिले के दरौंदा प्रखंड के अभुई गांव में रविवार को जन सुराज पार्टी के बैनर तले बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया गया। यह सभा पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह ने की।सभा में मुख्य वक्ता के रूप में विधान सभा पर्यवेक्षक अभिषेक कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बदलाव प्रकृति का शाश्वत नियम है, और बिहार में वर्षों से एक ही सरकार के बने रहने से व्यवस्था में गंभीर गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि अब भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है और आमजनता की समस्याएं अनदेखी हो रही हैं, ऐसे में बदलाव अत्यंत आवश्यक हो गया है। सभा में जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और जनता की भागीदारी तभी संभव है जब आमजन बदलाव ...