शामली, दिसम्बर 20 -- शामली। किसानों की एक यूनिक आईडी के लिए एक साल से फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत सभी पंजीकृत किसानों की किसान आईडी बनाई जा रही है। शामली जिले में अब तक कुल एक लाख 18 हजार 316 पंजीकृत किसानों में से 84 हजार 350 किसानों की फार्मर आईडी बनी है। यह कुल का 71.5 प्रतिशत है। इसके चलते शामली ने प्रदेश स्तर पर 35वीं रैंक हासिल की है। जबकि बस्ती सूबे में पहले स्थान पर है। फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों को एक साल हो गया है। इस दौरान बीच में कार्य रुका भी रहा। शामली जिले में एक लाख 18 लाख 18 हजार 350 किसान है। शुरुआत से ही फार्मर आईडी बनाने का कार्य धीमी गति से चला। छह से सात माह में 40 फीसदी ही कार्य हुआ तो इसकी गति बढ़ाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए गए। शिविरों का सकारात्मक असर यह रहा कि जिले में फार...