शामली, जनवरी 30 -- ग्राम पंचायतों में संभावित 2 लाख 87 हजार 827 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन में मतदाता पुनरीक्षण की खामियां सामने आने लगी है। अब तक उक्त संभावित डुप्लीकेट से 39469 मतदाताओं का सत्यापन कर शामली जिला सूबे में 12 वें स्थान पर है। सत्यापित 39469 मतदाताओं में से 3225 मतदाता डुप्लीकेट अथवा फर्जी पाए जाने पर इनके वोट काट दिए गए है, जबकि अभी 2.48 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन का कार्य चल रहा है। यह सत्यापन पूरा होने के बाद ही ग्राम पंचायतों की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। सत्यापन का कार्य 20 फरवरी तक पूरा होना है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पूर्व राज्य निर्वाचन आयोग इस बार ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची को मथने में लगा है। यहीं कारण है कि ग्राम पंचायतों में मतदान पुनरीक्षण से पर्व आयोग ने स...