पटना, फरवरी 20 -- कला संस्कृति विभाग ने 'मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना' के तहत राज्य के विभिन्न जिलों के कुल 173 वरिष्ठ और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को फरवरी की पेंशन राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य जीवन भर लोककला और सांस्कृतिक परंपराओं को समर्पित कलाकारों को सम्मानजनक जीवनयापन करने के लिए आर्थिक सहयोग देना है। कला संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि इस माह जिन कलाकारों को पेंशन स्वीकृत की गई है, उनमें मधुबनी जिले के 54, पटना जिले के 35, बेगूसराय के 25, मुजफ्फरपुर के 15, वैशाली के 12, समस्तीपुर के 11, भागलपुर के 9, औरंगाबाद के 6, नवादा के 4 तथा भोजपुर (आरा) के 2 कलाकार शामिल हैं। ये सभी कलाकार लोकगायन, लोकनृत्य, वाद्य, नाट्य और पारंपरिक कला की विभिन्न विधाओं से जुड़े रहे हैं और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.