पटना, जनवरी 4 -- राज्य के 19 प्रमुख बस डिपो में 'जीविका दीदी की रसोई' की तहत कैंटीन खोली जाएगी। इससे बस डिपो आने वाले यात्रियों, चालकों और कर्मियों को साफ-सुथरा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध होगा। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने हाल ही में बस डिपो का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां खाने-पीने की खराब व्यवस्था देखी जिस पर वे नाराज हुए थे। मंत्री ने कहा कि बस डिपो में यात्रियों व चालकों को अच्छी सुविधाएं मिलनी चाहिए, क्योंकि लंबी यात्रा के दौरान भोजन की उचित व्यवस्था न होने से काफी परेशानी होती है। इसके बाद उन्होंने निर्देश दिया कि डिपो में जल्द 'जीविका दीदी की रसोई' शुरू की जाएगी। इससे न केवल बस डिपो की छवि बेहतर होगी, बल्कि यात्रियों को भी राहत मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, पहले चरण में 19 बस डिपो- बांकीपुर, आरा, बिहारशरीफ, फुलवारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.