देवघर, अगस्त 18 -- होटल वैद्यनाथ विहार के सभागार में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी देवघर द्वारा सूबे के दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। सर्वप्रथम झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से दिवंगत शिक्षा मंत्री के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उसके बाद दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार के दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन एक आंदोलनकारी, जुझारू नेता एवं कोल्हान प्रमंडल के झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक स्तंभ थे। झारखंड निर्माता दिवंगत गुरुजी के कदम से कदम मिलाकर आंदोलन में उन्होंने भाग लिया था। झारखंड सरकार में उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया गया था। बहुत ही दुखद घटना है कि आज वे हमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.