बिहारशरीफ, मार्च 29 -- मैट्रिक रिजल्ट : सूबे के टॉप 10 में शामिल अंशिका डाक्टर बन करना चाहती है सेवा फोटो 29 शेखपुरा 04 - टॉप टेन में शामिल अंशिका को मिठाई खिलाते माता और पिता। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। इस्लामिया हाई स्कूल की छात्रा अंशिका कुमारी और हाई स्कूल बरबीघा के रजन कुमार ने 480 अंक लाकर सूबे की टॉप टेन रैकिंग में 10वा स्थान लाया है। शेखपुरा के बंगाली पर मोहल्ले की रहने वाली अंशिका कुमारी डॉक्टर बनकर गरीब मरीजों की सेवा करना चाहती है। अंशिका की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। माता-पिता को बेटी की सफलता पर गर्व है। अंशिका कहती हैं कि सफलता के लिए लक्ष्य तय कर कड़ी मेहनत जरूरी है। उसने शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन और अपनी कड़ी मेहनत को सफलता का श्रेय दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.