पटना, फरवरी 14 -- राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के उपयोग के लिए नए स्टील के बर्तनों की आपूर्ति शुरू हो गई है। इससे बच्चों में खुशी देखी जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 साल के बच्चों के उपयोग के लिए नए बर्तनों की खरीद की गई है। इन बर्तनों को हरेक आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका एवं सहायिका को सौंपा जा रहा है। शनिवार को समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर 14 प्रकार के बर्तनों की आपूर्ति के निर्देश दिए गए है। विभाग के अनुसार, आपूर्ति किए जा रहे बर्तनों में खाना पकाने के लिए भगोना, कढ़ाही, जग, मिल्‍ककैन, कलछुल, पलटा, डब्‍बू शामिल हैं। सब्‍जी काटने के लिए चाकू व छिलनी भी उपलब्‍ध कराया गया है। बर्तनों में बच्‍चों को खाना खिलाने के लिए थाली, कटोरी, ग्‍लास, चम्‍मच उपलब्‍ध कराया गया है, जिससे बच्‍...