पटना, मार्च 22 -- बिहार की चार नदियों गंगा, सोन, गंडक और कोसी पर 12 और पुल बनाए जाएंगे। इन चारों नदियों पर अभी 24 पुल बने हुए हैं। 15 पुलों का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। इन पुलों का निर्माण होते ही राज्य की चार नदियों पर बड़े पुलों की संख्या 51 हो जाएगी। दर्जन भर नए पुल बनाने के लिए पथ निर्माण विभाग ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, सरकार ने पहले राज्य के किसी भी कोने से छह घंटे में पटना पहुंचने की योजना पर काम शुरू किया। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के बाद अब राज्य के किसी भी कोने से पांच घंटे में पटना पहुंचने की योजना पर काम चल रहा है जो तीन-चार महीने में पूरा हो जाएगा। इसी कड़ी में अब सरकार ने 2027 तक राज्य के किसी भी कोने से चार घंटे में पटना पहुंचने का लक्ष्य तय किया है, जबकि 2035 तक राज्य के किसी भी कोने से मात्र तीन घंटे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.