बुलंदशहर, जनवरी 7 -- बुलंदशहर। नीमखेड़ा व्यापारी सुफियान की निर्मम हत्या और उनके भाई पर हुए जानलेवा हमले को लेकर व्यापारियों का आक्रोश है। बुधवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार से मुलाकात की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर हत्यारे सलाखों के पीछे नहीं हुए तो बाजार बंद कर दिए जाएंगे। ज्ञापन में संगठन के जिला अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि बीती कुछ लोगों ने मोहम्मद सुफियान को घेरकर उनकी हत्या कर दी और उनके भाई को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस जघन्य वारदात से पूरे व्यापारी समाज में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। जिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.