लखनऊ, दिसम्बर 19 -- राजधानी लखनऊ में सितार और महिषासुरमर्दिनी स्त्रोतम् के साथ गुरुवार की शाम को रेपर्टवा फेस्टिवल सीजन 13 का आगाज हुआ। जनेश्वर मिश्र पार्क में सितार वादक प्रसिद्ध कलाकार चंदुलाल कलबुर्गी के धुन संग रंगीन शाम की शुरूआत हुई। यह महोत्सव 21 दिसंबर तक चलेगा। अयिगिरिनन्दिनि नन्दितमेदिनि विश्वविनोदिनि नन्दनुते पर सितार वादन की पहली प्रस्तुति सुन श्रोता और दर्शक भक्ति, सितार के रस में डूब गए। उद्घाटन कार्यक्रम में दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कोई धुन और संगीत सुन गुनगुनाता नजर आया तो कोई मोबाइल कैमरे में महोत्सव को कैद कर रहा था। यहां लगे स्टॉल्स पर भी आगंतुकों ने खूब दिलचस्पी ली, कहीं लखनवी खानों का स्वाद रहा तो अनेक स्टॉल्स पर होम डेकोरेटिव प्रोडक्ट्स लोगों को आकर्षित कर रहे थे। सितार की उम्दा प्रस्तुति के बाद पर्यटन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.