उरई, जनवरी 24 -- उरई। कोतवाली क्षेत्र के रिनियां गांव में कृषि विभाग से सेवानिवृत्त कर्मी के सूने घर की खिड़की तोड़कर चोर घुस गए और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर करीब छह लाख के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। गृहस्वामी के वापस लौटने पर घर में हुई चोरी का पता चला जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई। इसके अलावा चोरों ने गांव की एक और घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। उरई कोतवाली क्षेत्र के रिनियां गांव निवासी कृषि विभाग से सेवानिवृत्त कर्मी रामकुमार है जिन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार के साथ बीती 20 जनवरी को धौलपुर गया था, रात में घर नहीं लौटा चोरों ने रात में उसके घर के कमरे में लगी खिड़की तोड़कर घुस गए चोरों ने कमरे में रखा बक्सा का ताला तोड़कर उसमें रखी दो सोने की जंजीर, एक अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, हार, चांदी का बिछुआ समेत...