आगरा, अगस्त 27 -- सदर थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवरात और नकदी चुरा ले गए। गृहस्वामी परिवार संग गमी में पैतृक गांव गया था। पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी की मदद से चोरों की पहचान में लगी है। नार्थ रेलवे कॉलोनी कैंट निवासी रामचरन ने पुलिस को बताया कि उनके पिता का देहांत हो गया था। वह पत्नी और बच्चों के साथ अपने पैतृक गांव गए थे। घर की चाबी गोपाल सिंह को दे गए थे। सुबह गोपाल ने फोन कर चोरी होने के बारे में जानकारी दी। कहा कि रात 11 बजे ताला लगाकर वह अपने घर चला गया था। वापस आकर देखा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। चोर अलमारी का लॉक तोड़कर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.