उरई, जनवरी 12 -- एट। अमर शांति आश्रम पचोखरा में विश्वविख्यात रामकथा वाचक स्वामी राजेश्वरानंद सरस्वती उर्फ राजेश रामायणी की पुण्यतिथि के अवसर पर तीन दिवसीय श्रद्धा उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव के अंतिम दिन देश के जाने-माने भजन सम्राट ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रविवार की शाम आयोजित कार्यक्रम में पवन तिवारी ने अपना लोकप्रिय भजन सूनी है गोकुल नगरिया, आजा आजा सांवरिया प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा आश्रम भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कार्यक्रम के समापन पर अमर शांति आश्रम के महंत गुरु प्रसाद शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों व श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान टोल मैनेजर केके शुक्ला, सुधीर पाठक, रामलाल,कन्हैया नंबरदार, राम बहादुर, कपिल पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्...