पलामू, अगस्त 7 -- मेदिनीनगर। नगर निगम क्षेत्र के सूदना पश्चिमी शिव मंदिर परिसर में शांति विकास संघ की बैठक कर दुर्गोत्सव को लेकर विमर्श किया गया। प्रकाश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव को अधिक भक्तिभाव एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से आकर्षक प्रतिमा और पंडाल बनाने का निर्णय लिया गया। महोत्सव की तैयारी के तहत पूजा समिति गठित की गई है। संजय गुप्ता को अध्यक्ष, प्रकाश कुमार को सचिव और प्रमोद गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है। सुनील राम को उपाध्यक्ष, अमन कुमार को सह सचिव, विनोद कुमार उप कोषाध्यक्ष बनाया गया है। संरक्षक मंडल में सत्येंद्र तिवारी, विजय तिवारी, राघव ठाकुर बनाया गया है। पूजा संयोजक, प्रधान कैप्टन, कैप्टन और कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...