फिरोजाबाद, जुलाई 13 -- फिरोजाबाद। थाना टूंडला क्षेत्र में सूदखोर से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की रात में सूदखोर ने उसके साथ घर पर पहुंच कर मारपीट कर दी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी पत्नी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। टूंडला के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 34 वर्षीय राकेश पुत्र हरीचरन ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके भाई ने बताया कि राकेश ने सोने के आभूषण गिरवी रखकर सूदखोर मिंटू चक निवासी नई बस्ती से ब्याज पर पैसा लिया था। राकेश ने जितना रुपया लिया था उससे ज्यादा अदा कर दिया, लेकिन उसके बाद भी सूदखोर ने उसका जेवर नहीं दिया। वह ब्याज को लेकर उसे परेशान करता था। परिजनों का आरोप है कि श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.