नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- बिग बॉस 13 से अपनी पहचान बनाने वाली शहनाज कौर गिल ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग भी लाखों में है। उनका चुलबुला अंदाज सभी को खूब पसंद आता है। इसके अलावा एक और चीज जिसके लोग दीवाने हैं, वो है शहनाज का सूट कलेक्शन। पंजाबी कुड़ी शहनाज सूट पहनकर जब भी कोई फोटो पोस्ट करती हैं, फैंस मानों दीवाने हो जाते हैं।उनकी फैशन सेंस और सूट को कैरी करने का अंदाज बहुत ही कमाल होता है। आप भी चाहें तो अपने वॉर्डरोब में शहनाज जैसे सूटों का कलेक्शन शामिल कर सकती हैं। आइए उनके कुछ पॉपुलर लुक्स देखते हैं।सॉफ्ट पिंक कुर्ता सेट पेस्टल पिंक शेड में शहनाज का ये सूट काफी खूबसूरत है। ये पाकिस्तानी फिट वाला सूट है, जो थोड़ा लूज साइड पर है। इसकी कुर्ती थोड़ी शॉर्ट है और पैंट्स काफी फैंसी।...